
- निर्धारित अवधि में आपत्तियों के निराकरण के पश्चात भी सैकड़ों प्रकरण अभी तक लम्बित है जिससेे प्रदेश के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। इसीलिए संगठन को संघर्ष के लिए बाध्य होना पड़़ रहा है।
लखनऊ, 09 जुलाई , campus samachar.com, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का शासनादेश के अनुसार आफलाइन स्थानानन्तरण न किए जाने तथा 28 मार्च, 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर 01 अप्रैल, 2005 के पश्चात नियुक्त अवशेष शिक्षकों को पुरानी पेशन ( Old pension schem,) से आच्छादित किए जाने की मांग को लेकर दिनांक 11 जुलाई, 2025 को प्रातः 11 बजे से शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के 18 पार्क रोड, लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में धरना होगा।
Old pension schem : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र तथा महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि आफलाइन स्थानान्तरण के लिए शासनादेश दिनांक 07 जून, 2025 के अनुसार शिक्षा निदेशालय में दिनांक 06 जून, 2025 तक प्राप्त आवेदनों पर आफलाइन स्थानान्तरण किए जाने की स्पष्ट व्यवस्था है। शासनादेश में यह भी व्यवस्था थी कि स्थानान्तरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया 27.06.2025 तक प्रत्येक दशा मे पूर्ण हो जाएगी किन्तु अभी तक आफलाइन स्थानान्तरण नही किए गए है। इसी के साथ 28 मार्च, 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर 01 अप्रैल, 2005 के पश्चात नियुक्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को 31 मार्च, 2025 तक पुुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाना था किन्तु निर्धारित अवधि में आपत्तियों के निराकरण के पश्चात भी सैकड़ों प्रकरण अभी तक लम्बित है जिससेे प्रदेश के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। इसीलिए संगठन को संघर्ष के लिए बाध्य होना पड़़ रहा है।
धरने में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एम.एल.सी, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, संरक्षक एवं पूर्व एम.एल.सी. जगवीर किशोर जैन, हेम सिंह पुण्डीर, सुभाष चन्द्र शर्मा, पूर्व महामंत्री इन्द्रासन सिंह, पूर्व एम.एल.सी प्रमोद कुमार मिश्र सहित प्रदेश के कार्यकारिणी के पदाधिकारी, विभिन्न समितियों के सदस्यगण, मण्डलीय पदाधिकारी एवं जनपदीय पदाधिकारी तथा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित होगेें।
