

- कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. (डॉ.) रमेश चन्द्र वर्मा ने वृक्षारोपण करके किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन के लिए बहुत आवश्यक है।
गोरखपुर, 09 जुलाई , campus samachar.com, वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj,) में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. (डॉ.) रमेश चन्द्र वर्मा ने वृक्षारोपण करके किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन के लिए बहुत आवश्यक है।

यह पर्यावरण को शुद्ध करने, जलवायु परिवर्तन को कम करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और वन्य जीवों के लिए आवास प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी किशोर नंद , डॉ.सुमित कुमार गुप्ता, प्रो.जय प्रकाश, डॉ. मनीष कन्नौजिया, डॉ.शैलजा अस्थाना, संतोष कुमार, डॉ.संजय कुमार गुप्त, विकास कुमार सोनकर, योगेन्द्र नाथ मिश्र, बृजेश पाण्डेय एवं सरिता यादव ने भी एक-एक पेड़ महाविद्यालय ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj,) प्रांगण में लगाए। पौधा रोपण कार्य में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई के अनेक छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

