
Aaj Ka Panchang :
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 16, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ला, द्वादशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 23, तदनुसार अं 07 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
द्वादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 11 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग रात्रि 10 बजकर 03 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 14 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 7 जुलाई 2025 : सुबह में 5 बजकर 29 मिनट तक।
सूर्यास्त का समय 7 जुलाई 2025 : शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर ।
आज का शुभ मुहूर्त 7 जुलाई 2025 :
ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक।
आज का जीवन मन्त्र
काल करे सो आज कर, आज करे सो अब ।
पल में परलय होएगी, बहुरि करोगे कब ।।
✍ माना जाता है कि सृष्टि का निर्माण करते समय, ईश्वर ने सबकी आयु निर्धारित कर दी है ।
✍ निर्धारित आयु से पल दर पल हमारी आयु घटती जा रही है, अतः समय बेकार नही करना चाहिए ।
✍ समय पर किया गया प्रयास एवं मेहनत, सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है ।
✍ समय को रोका नहीं जा सकता अर्थात समय (ईश्वर) किसी की प्रतीक्षा नहीं करता ।गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा भी है कि मै समय हूँ।
आज तिथि ५१२७/ ०४-०१-१२/ ०२ युगाब्द ५१२७/ आषाढ़ शुक्ल द्वादशी, सोमवार की पावन मंगल बेला में, समय पर प्रत्येक कार्य करने से स्वयं को संकल्पित एवं आपको भी प्रेरित करते हुए, नित्य की भाँति आपको मेरा “राम-राम” ।
🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼
व्यस्त रहेंगे -तो मस्त रहेंगे
मस्त रहेंगे -तो स्वस्थ रहेंगे
प्रस्तुति : ललित अग्रवाल
