CM, Yogi Adityanath

- व्यापारी समाज ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है .
लखनऊ, 06 जुलाई,campussamachar.com , उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल, प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री सचिन कंछल ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश सरकार ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) द्वारा शहरी सीमा के अंदर स्थित मकानों में दुकानें बनाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिसके लिए व्यापारी समाज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) का आभार व्यक्त करता है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कई वर्षों से इस मुद्दे पर मांग करता रहा है। प्रदेश सरकार ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) के इस आदेश द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की पुरानी मांग पूरी हुई है।
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने बताया कि इससे पूर्व किसी भी सरकार ने व्यापारी को अपने मकान में दुकान बनाने की छूट नहीं दी। मुख्यमंत्री ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) के इस आदेश के उपरांत कोई भी व्यापारी अपने मकान में दुकान बनाकर अपना व्यवसाय कर सकता है। इससे उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में लाखों व्यापारियों को भरपूर लाभ होगा एवं इस निर्णय से प्रदेश सरकार के राजस्व में भारी वृद्धि होगी।
