
- CUET UG का परिणाम जारी होने के बाद अब प्राविधिक विश्वविद्यालय में UG कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया तेज होगी .
लखनऊ, 06 जुलाई , उत्तर प्रदेश में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU) ने नए सत्र 2025-26 में इंजीनियरिंग के 226 संबद्ध संस्थानों को संबद्धता विस्तार दे दिया है। अब इसको अप्रूवल के लिए शासन को भेजा गया है। aktu द्वारा कॉलेजों की संबद्धता को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हाल में हुई संबद्धता समिति की बैठक में कॉलेजों को संबद्धता विस्तार देने का निर्णय हुआ।
उत्तर प्रदेश में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU) के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि इन कॉलेजों को संबद्धता विस्तार व सीटें घटाने की अनुमति दी गई है. पिछले साल जिन 27 कॉलेजों को तीन साल की संबद्धता दी गई है, उनको किसी तरह की प्रक्रिया में शामिल होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि अगले चरण में आधुनिक क्षेत्र में नई ब्रांच शुरू करने, कम प्रवेश वालों की सीट कटौती आदि से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे। जिन कॉलेजों को नई ब्रांच खोलने की अनुमति दी जाएगी, उनका निरीक्षण भी कराया जाएगा।
UG कोर्स के लिए करना रजिस्ट्रेशन
सीयूईटी यूजी का परिणाम जारी होने के बाद अब एकेटीयू में स्नातक कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया गति पकड़ेगी। विवि प्रशासन बीबीए-बीसीए, बीडेश जैसे यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। बीटेक में प्रवेश के लिए अब तक 70 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसमें से 67000 ने फीस भी जमा कर दी है। चॉइस फिलिंग 10 जुलाई से शुरू होगी।
MP के छात्रों को मिलेगा लैपटॉप : देखें VIDEO
