

बिलासपुर , 26 जून, campus samachar.com, युगाब्द 5127 ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या के पावन अवसर पर बहुप्रतिभा की धनी शुभमविहार निवासी श्रीमती लक्ष्मी साहू के निवास पर उनके बेटे प्रेम साहू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 144 वां सतत सुंदरकांड का आयोजन में सहभागी होने का सुअवसर मिला है। आज के संगीतमय सुंदर कांड पाठ में उपस्थित धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए ललित हीरालाल गर्ग ने बताया कि मैकाले की कुटिल शिक्षा पध्दति से शिक्षित जनसामान्य हिंदू संस्कृति व संस्कार दीप प्रज्ज्वलन, ईश आराधना, भजन गायन को भूल विदेशी संस्कृति का अंधानुकरण में करने लगे हैं। लेकिन आज पारंपरिक तरीके से सनातन संस्कृति व संस्कार से ओतप्रोत जनदिन के उपलक्ष्य में सुंदरकांड के 144 वे मानस पाठ व अनिल तिवारी की भजन मंडली द्वारा भजन ने गदगद कर दिया।
उन्होंने समस्त जागरूक देशभक्तों विशेष कर माताओं-बहनों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को संस्कार देने हेतु कम से कम प्रतिदिन एकबार तथा सप्ताह में एकबार सामूहिक हनुमान चालीसा पढ़ने की आदतें अवश्य ही डाले। बच्चों को आदर्श के रूप में श्रीराम, श्री हनुमान व स्वतंत्रता संग्राम के वीरो को बनाये। तभी वे एक आदर्श नागरिक बनेंगे तथा हमारा राष्ट्र अखंड रहेगा। सतत सुंदरकांड का आध्यात्मिक पाठ होना इस बात का द्योतक हैं कि जब तक रामजी की कृपा नहीं हो तब तक लोग सालों साल सुंदरकांड का पाठ नही करवा पाते है। साहू परिवार इतना भाग्यवान हैं कि आज प्रभु कृपा के पात्र बने हैं। अवश्य ही यहां संतजनों का निवास हैं।

सुंदरकांड का पाठ में शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री आख़िलानन्द पांडेय, ललित अग्रवाल, आर पी मिश्रा, अखलेश द्विवेदी, प्रमोद अवस्थी, सुरेंद्र दुबे, ईश्वर तिवारी, मनीष बरसैया, एस के सक्सेना प्रमोद तिवारी, कौशल्या साहू, इंदुबाला पांडेय, सरिता पांडेय, निशा अग्रवाल, लक्ष्मी साहू , शिवांश पाण्डेय, भूपेन्द्र यादव सहित सैकड़ो की सँख्या में श्रद्धालु मातृशक्ति सामूहिक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ तथा भजन में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का #video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें –
https://youtube.com/shorts/MONQDzmv-4k?feature=share
