

- आर्य समाज विचार प्रवाहक विमल पाण्डेय (दिल्ली) ने बताया कि , अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उत्तरप्रदेश , उत्तराखंड वा दिल्ली में सनातन समाज से जुड़े सभी धार्मिक व सामाजिक संगठन प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर सामूहिक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है.
शांतिकुंज- हरिद्वार (उत्तराखंड) , 25 जून ,campusamachar.com, अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं सनातन समाज की और से आज शांतिकुंज परिसर तथा हरिकीपौड़ी (गंगा माता आरती स्थल) में नशा उन्मूलन जन जागरण अभियान चलाकर नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को सचेत किया गया तथा नशामुक्त समाज बनाने हेतु सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में गायत्री परिजन , सनातनी समेत सैकड़ों समाजसेवी तथा विद्वत जन उपस्थित रहे। महामना मालवीय मिशन अवध संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग वा उत्पादन उत्तरप्रदेश वा उत्तराखंड में लगातार बढ़ता जा रहा है अबतक इसकी चपेट में आकर सैंकड़ों तरुण व नवजवानों की असामयिक मृत्यु हो चुकी है तथा हजारों घर परिवार बर्बाद हो चुके हैं इसपर प्रभावी नियंत्रण न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे। उन्होंने बताया कि , अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों को अवैध नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाकर उन्हें सचेत भी किया जा रहा है।

आर्य समाज विचार प्रवाहक विमल पाण्डेय (दिल्ली) ने बताया कि , अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उत्तरप्रदेश , उत्तराखंड वा दिल्ली में सनातन समाज से जुड़े सभी धार्मिक व सामाजिक संगठन प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर सामूहिक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है ताकि नशा पर प्रभावी नियंत्रण लग सके। रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अध्यक्ष अनिल मिश्र एडवोकेट ने बताया कि, जन जागरण अभियान चलाकर लोगों से अवैध नशा से दूर रहने का आवाहन किया जा रहा है।

Bahraich News In Hindi, : इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा नशा उन्मूलन जन जागरण यात्रा निकालकर लोगों को अवैध नशा के दुष्प्रभावों के बारे में बता कर सचेत किया गया तथा नशा उन्मूलन अभियान से जन जन से जोड़ने का आवाहन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गायत्री परिजन (देव संस्कृति विश्विद्यालय) दुर्गेश बाजपेई , गायत्री बाल संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव , समाजसेवी सरदार अमरजीत सिंह कोहली , अधिवक्ता शिखर श्रीवास्तव व कान्हा मिश्र व गायत्री परिवव्राजक योगी जी व पण्डित राम कुमार बाजपई समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
ये video जरुर देखें
