

- आयोजन के मुख्य अभ्यागत सेवानिवृत्त शिक्षक रामकुमार वर्मा, सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी , पंच चैतराम साहू एवं पोमन सिंह थे। योगाचार्य व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र पान्डेय, वेलनेस कोच सतीश धीवर और व्याख्याता पद्मा द्विवेदी ने योग का प्रशिक्षण दिया।
बिलासपुर , 22 जून ,campusamachar.com, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day 2025) के अवसर पर संकुल केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरताल में योग का आयोजन किया गया। संकुल प्राचार्य अनिल वर्मा एवं संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा के मार्गदर्शन में होने वाले योग ( International Yoga Day 2025) में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरताल एवं शासकीय प्राथमिक शाला सेमरताल के विघार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर योग के विभिन्न आसनों का शानदार प्रदर्शन किया।

आयोजन के मुख्य अभ्यागत सेवानिवृत्त शिक्षक रामकुमार वर्मा, सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी , पंच चैतराम साहू एवं पोमन सिंह थे। योगाचार्य व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र पान्डेय, वेलनेस कोच सतीश धीवर और व्याख्याता पद्मा द्विवेदी ने योग ( International Yoga Day 2025) का प्रशिक्षण दिया। इसमें भ्रामरी, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, मंडूकासन, मयूरासन, पद्मासन, सूर्य-नमस्कार सहित महत्वपूर्ण आसन कराए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह पूर्वक योगा किया।

योगा दिवस पर व्याख्याता राजेश शर्मा, प्रधान पाठक शांति तिर्की, प्रधान पाठक इंदिरा वर्मा, व्याख्याता सीमा ठाकुर, अदिति दुबे, रुपाली श्रीवास्तव, शैली यादव, वर्षा भट्ट, अभिलाषा मिश्रा, ग्रंथपाल टी आर लहरें, व्यायाम शिक्षक संदीप त्रिपाठी, शिक्षक प्रदीप मुखर्जी, सुमन कौशिक, कांति सिंगरौल, अनिता बोरकर, बालमुकुंद शर्मा, अनुपमा गौरहा, श्वेता द्विवेदी, राधा टंडन, रामकृष्ण साहू, बलराम वाजपेई, देवशरण भार्गव, पद्मावती मरावी मौजूद रहीं।
VIDEO भी देखें
