

- योग के मास्टर ट्रेनर्स एवं छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री सम्माननीय नरेंद्र मोदी जी ने 11 वर्ष पूर्व 2014 में संयुक्त राष्ट में प्रस्तावित यह दिन आज सिर्फ अंतरराष्ट्रीय आयोजन भर नहीं बल्कि विश्व कल्याण में भारत का उत्सव भी है।
जांजगीर चांपा, 21 जून ,campusamachar.com, हर वर्ष की भांति 21 जून को मनाए जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस न केवल भारतीय संस्कृति की प्राचीन परम्परा को सम्मानित करता है बल्कि यह संदेश देता है कि योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि एक जीवन शैली है।
यह बात आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day 2025 ) के अवसर पर कार्यक्रम को संयोजित करते हुए योग के मास्टर ट्रेनर्स एवं छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय ने बताया और यह भी बताया कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री सम्माननीय नरेंद्र मोदी जी ने 11 वर्ष पूर्व 2014 में संयुक्त राष्ट में प्रस्तावित यह दिन आज सिर्फ अंतरराष्ट्रीय आयोजन भर नहीं बल्कि विश्व कल्याण में भारत का उत्सव भी है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि योग केवल शारीरिक लाभ तक सीमित ही नहीं बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से योग के माध्यम से वैश्विक एकता और शांति का संदेश देता है। भारत में इस वर्ष 21 जून को एक लाख से भीं अधिक स्थानों पर सामूहिक योग का आयोजन का नाम”योग संगम” रखा गया है। योग दिवस प्राणायाम ,कपालभाति ,अनुलोम विलोम,भ्रमणि प्राणायाम ,मंडूकासन सहित विभिन्न योग करते हुए इनकी विशेषता को संदीप सिंह बैंस ,संजय यादव एवं सौरभ ने भी बताया।
तत्पश्चात नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी का स्वागत कार्यक्रम के आयोजक मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजपूत जी ने किया तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री विक्रांत अंचल ने बताया कि आज के दिन को भारतीय संस्कृति का वैश्विक दिवस के रूप में प्रस्तावित है और पर्यावरण के प्रति
जागरूकता अभियान चलाने हेतु हरित योग के रूप में मनाया जा रहा है जिसे एक स्थिरता- संचालित पहल जिसमे योग को वृक्षारोपण और सफाई अभियान से जोड़ा गया।

कार्यक्रम को तहसीलदार श्री सोनीजी ने भी संबोधित किया।योग दिवस के अवसर पर विभिन्न शासकीय संस्थानों से आए हुए अधिकारियों कर्मचारियों ने योग के द्वारा होने वाले लाभ से अवगत हुए। कार्यक्रम में स्वस्थ विभाग से महेंद्र सोनी जी ,शिक्षा विभाग से शैलेंद्र सिंह बैंस,पार्षद राज सिंह,पार्षद अभिषेक बंजारे सहित रोहित सारथी,महेश्वर टंडन ,वन विभाग से विजेंद्र सिंह,सतीश सिंह इंद्रसेन सिंह सहित नगरपालिका परिषद के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में कृषि उपज मंडी प्रांगण में वृक्षारोपण कर हरित योग दिवस भी मनाया गया। #International Yoga Day 2025
