

- कक्षा 1 से 4 तक के सभी प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
बिलासपुर , 20 जून, campus samachar.com, छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शालाओं में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाना हैँl जिसके तहत आज शासकीय प्राथमिक शाला कान्हरकापा संकुल सकेत, विकास खंड पथरिया जिला मुंगेली में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा के बाद सरस्वती वंदना व अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर फूलो से स्वागत व पुस्तक गणवेश वितरण किया गया . साथ ही सेल्फी जोन फोटो व फिंगर प्रिंट से चित्र बनाया गया.

इसके बाद कक्षा 1 से 4 तक के सभी प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया . तत्पश्चात अतिथियों द्वारा पौधा रोपण किया इसके साथ ही बच्चों को न्योता भोज भी कराया गया जिससे बच्चे बड़े आनंदित हुए। जिसका सभी में सराहना किये।
आज के कार्यक्रम मे मुख्यातिथि सरपंच पूजा मनु , अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति सोनू यादव, पंच गुलाब कुर्रे, संकुल शैक्षिक समन्वयक अमित गेंदले, प्रधान पाठक परसिया अनिल कौशिक, प्रधान पाठक हेमलता मांडले, शिक्षक देव प्रधान, रेखा नोर्गे आंगबाड़ी कार्यकर्ता, रामेश्वरी आंगनबाड़ी सहायिका, पालकगण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Bilaspur का यह VIDEO जरुर देखें
