

- विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2025 को गंगागंज लखनऊ के मिनी स्टेडियम निकट सरकारी अस्पताल में आयोजित बृहद योग शिविर में प्रतिभाग करने के लिए छात्र-छात्राओं शिक्षकों और उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया।
लखनऊ, 18 जून , campusamachar.com, लखनऊ के नगराम क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow,) में योग शिविर का आयोजन किया गया। आजकल के भाग दौड़ भरे जीवन में शरीर से संबंधित अनेक विकार जन्म लेते हैं जिसके लिए योग बहुत ही आवश्यक है। छात्र-छात्राओं के लिए योग का विशेष महत्व है क्योंकि एक्सरसाइज के अलावा इसमें ध्यान संबंधी योग भी शामिल होते हैं।

पतंजलि योग समिति गंगागंज के अध्यक्ष नागेश वर्मा शिक्षक एवं योग प्रशिक्षक अनिल कुमार वर्मा योग प्रशिक्षक रामकुमार पांडे, विजय कुमार, मनोज कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया।
छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम ग्रीवा संचालन, कटि संचालन, हस्त संचालन,शशक मुद्रा, प्राणायाम,कपाल भाति जैसे प्रमुख योगाभ्यास कराये गये। छात्र-छात्राओं को पतंजलि योग समिति गंगागंज लखनऊ की ओर से यूनिफॉर्म भी प्रदान की गई तथा विश्व योग दिवस ( International Yoga Day 2025 ) के अवसर पर 21 जून 2025 को गंगागंज लखनऊ के मिनी स्टेडियम निकट सरकारी अस्पताल में आयोजित बृहद योग शिविर में प्रतिभाग करने के लिए छात्र-छात्राओं शिक्षकों और उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को 21 जून 2025 को प्रातः 5:00 बजे विद्यालय बुलाया गया है जहां से बस द्वारा गंगागंज भेजा जाएगा। *इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्रायें तथा प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा शिक्षक अमित कुमार श्रीकांत प्रदीप कुमार राम अचल कुमारी अंजली कुमारी अंजू उपस्थित रहे।
