प्रादेशिक कार्य समिति की एक आवश्यक बैठक गूगल मीट के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
लखनऊ , 17 जून , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट ) की प्रादेशिक कार्य समिति की एक आवश्यक बैठक गूगल मीट के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्थानांतरण में हो रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए यह तय किया गया कि संगठन शिक्षा निदेशक माध्यमिक को इस संबंध में एक ज्ञापन देकर अवगत कराएं ।

ज्ञापन में यह मांग कि गई की ऑनलाइन स्थानांतरण में पोर्टल पर कई शिक्षकों का डाटा त्रुटिपूर्ण है तथा कई जनपदों में प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों के स्तर पर अनापत्ति जारी करने में समस्या हो रही है । ऑफलाइन स्थानांतरण के आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा जाने से कई सैकड़ा शिक्षकों के आवेदन निदेशालय में जमा नहीं हो पा रहे हैं ।अतः संगठन ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक से यह आग्रह किया कि ऑनलाइन ऑफलाइन स्थानांतरण आवेदन करने की समय सीमा बढ़ाई जाए तथा डाटा को सही करने की दिशा में कार्यवाही की जाए।
शिक्षा निदेशक ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए शासन को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया । बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र द्विवेदी ,उपाध्यक्ष जगदीश पांडेय, भोज कुमार शर्मा,बच्चू लाल भारती , कोषाध्यक्ष नंद कुमार मिश्र, संरक्षण मंत्री संजय बाजपेई , संयुक्त मंत्री मिथलेशपांडेय,प्रचार मंत्री जगत किशोर, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र पाल संगठन मंत्री वीरेन्द्र बहादुर सिंह , पंकज सिंह ,नवल अवस्थी, हरिश्चंद्र सिंह , विधान चन्द्र द्विवेदी ने भाग लिया ।
