
लखनऊ , 12 जून . डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में पी-एचडी एडमिशन के प्रथम चरण की प्रक्रिया दिनांक 10 एवं 11 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे से शाम 03:00 बजे तक प्रशासनिक भवन के प्रथम तल स्थित सभागार में विभागवार संपन्न हुई। इस में विभिन्न विभागों के पी -एच. डी.शोध हेतु चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश संपन्न हुए।
अंग्रेजी विभाग में 06 रिक्त सीट के सापेक्ष 06 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
कंप्यूटर साइंस विभाग में 01 रिक्त सीट के सापेक्ष 01 विद्यार्थी ने प्रवेश लिया।
माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 01 रिक्त सीट के सापेक्ष 01 विद्यार्थी ने प्रवेश लिया।
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में 01 रिक्त सीट के सापेक्ष 01 विद्यार्थी ने प्रवेश लिया।
विशेष शिक्षा (श्रवण बाधित) विभाग में 01 रिक्त सीट के सापेक्ष 01 विद्यार्थी ने प्रवेश लिया।
वाणिज्य विभाग में 01 रिक्त सीट के सापेक्ष 01 विद्यार्थी ने प्रवेश लिया।
मैनेजमेंट विभाग में 05 रिक्त सीट के सापेक्ष 04 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
राजनीति शास्त्र विभाग में 09 रिक्त सीट के सापेक्ष 08 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
स्टेटिस्टिक्स विभाग में 02 रिक्त सीट के सापेक्ष 02 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
पी -एच. डी. में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण के काउंसिल की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। काउंसलिंग के समय प्रवेश निदेशक प्रो० आर के श्रीवास्तव, डॉ मृत्युंजय मिश्रा, डॉ ममता यादव, डॉ कौशिकी सिंह, डॉ पुष्पेंद्र सिंह व डॉ विपिन पांडेय आदि उपस्थित रहे।
