
- प्राचार्य डा. गौतम की शिकायत पर प्रो. अनुराग शुक्ला के खिलाफ हुई थी कार्रवाई
आगरा/लखनऊ , 08 जून, campussamachar.com, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्तियां से लेकर फर्जी अंक पत्रों से प्रोफेसर जैसी नौकरी करने के ताजे आरोप सुर्ख़ियों में हैं .यह मामला आगरा कॉलेज के दो प्रोफेसर के बीच चल रही अदावत का है , जो नित नए मुकाम पर पहुंच रही है .आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सी के गौतम पर अंकपत्रों में हेर फेर करने के गंभीर आरोपों की जांच शुरू हो गई. अध्ययन और अध्यापन के लिए प्रख्यात शिक्षण संस्थान में इस तरह के आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग संस्थान की गिरती साख से चिंतित है.
एक बड़े कालेज के प्राचार्य पद पर कार्यरत व्यक्ति के दस्तावेजों की जांच की खबर जब अखबार की सुर्खियां बनने लगी तो यहाँ के विद्यार्थियों और शिक्षकों की चिंता बढ़ने लगी . हालांकि प्रोफेसर गौतम ने अंक पत्रों में हेर फेर करने की आरोपो को झूठा बताया है .शिक्षया करने वाले प्रोफ़ेसर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है . प्रोफेसर गौतम की शिकायत किसी और ने नहीं अपितु इसी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अनुराग शुक्ला ने लगाए हैं . बताया जाता है कि प्रोफेसर गौतम पर अंकों के हेर फेर के माध्यम से प्रोफेसर बनने के आरोप हैं और इन आरोपों की शिकायत जब शासन स्तर पर पहुंची तो मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है.शिकायत को देखें तो पता चला है आगरा कालेज के प्राचार्य प्राचार्य डा. सीके गौतम पर फर्जी शैक्षिक दस्तावेज के आरोप हैं। मुख्यालय के निर्देश पर एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ ने प्राचार्य डा. सीके गौतम के साथ ही बागला कालेज से शैक्षिक दस्तावेज मांगे हैं। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से भी रिकार्ड मांगा गया है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर में प्राचार्य डा. सीके गौतम की शिकायत के बाद ही उच्च प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पहली रैंक प्राप्त करने वाले प्रो. अनुराग शुक्ला के दस्तावेजों की जांच कराई गई और फर्जी दस्तावेज लगाने पर चयन निरस्त कर दिया था। हालांकि ये पूरा मामला कोर्ट में है। एसटीएफ से आगरा कालेज के प्राचार्य डा. सीके गौतम के शस्त्र लाइसेंस की भी शिकायत हुई है। उनके पास तीन शस्त्र लाइसेंस है। इनमें से एक हाथरस से और दो आगरा से बने हैं। एसटीएफ ने जाँच के लिए प्रोफ़ेसर गौतम से शस्त्र लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे है।
मेरी शिकायत के बाद प्रो. अनुराग शुक्ला के शैक्षिक दस्तावेज की जांच की गई और फर्जी मिलने पर चयन निरस्त किया गया था। इसी कारण उन्होंने बेबुनियाद आरोप लगाये हैं . प्रो. अनुराग शुक्ला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी – प्रोफ़ेसर सीके गौतम आगरा कालेज के प्राचार्य
