

- सीयू में प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हेरिसमेंट एक्ट एंड साइबर सिक्योरिटी विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर, 04 जून,campussamachar.com, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय ( Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University ) के महिला अध्ययन केंद्र एवं राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हेरिसमेंट एक्ट एंड साइबर सिक्योरिटी विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज 04 जून, 2025 को रजत जयंती के हाल क्रमांक 1 में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी रहीं। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) ने की।
मुख्य अतिथि बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि दुनिया लगातार आगे बढ़ रही है ऐसे में हमें महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक समाज बनाने का प्रयास करना होगा। हम सभी का ऐसा प्रयास होना चाहिए जिससे कि महिलाओं हेतु कार्य क्षेत्र में अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो। श्री राम अवतार सिंह, पीपीएस, राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा का संदेश सभा में उपस्थित जनों तक पहुंचाया तथा कहा कि कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में महिलाओं के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण हुआ है। कार्यक्रम के संरक्षक एवं अध्यक्ष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) ने कहा कि महिलाएं सबल और सशक्त होने के साथ ही ममत्व से परिपूर्ण होती हैं।
bilaspur का ये video भी देखें
इससे पूर्व अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. शैलेन्द्र कुमार अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने दिया। कार्यक्रम की सह-समन्वयक एवं प्रभारी निदेशक, महिला अध्ययन केन्द्र डॉ. अर्चना यादव ने विषय प्रवर्तन किया। अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री एच.एन. चौबे ने धन्यवाद ज्ञापन तथा संचालन डॉ. शालिनी मेनन ने किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग के सदस्यों सहित, विभिन्न विद्यापीठों के अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्षगण, शिक्षकगण एवं अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
