
- सीटू स्थापना दिवस मनाया गया-
- 9 जुलाई की आम हड़ताल को सफल बनाओ ।
लखनऊ 30 मई, campus samachar.com, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) की 55 वॉ स्थापना दिवस उदयगंज जय हिंद चबूतरा लखनऊ में मनाया गया । इस अवसर पर संगठन के महामंत्री प्रेमनाथ राय ने झंडारोहण किया । सभा की अध्यक्षता हेमंत कुमार सिंह और संचालन राहुल मिश्रा ने की। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के महामंत्री प्रेमनाथ राय ने कहा कि सीटू की स्थापना 30 मई 1970 को देश के क्रांतिकारी मजदूर आंदोलन को नई दिशा देने के लिए किया गया ।

उन्होंने कहा कि सुधारवादियों और संशोधन वादियों से वैचारिक संघर्ष करते हुए , सीटू का निर्माण किया गया । सीटू ने अपने स्थापना सम्मेलन में ‘एकता और संघर्ष ‘ का नारा दिया । जिस पर सीटू आज भी कायम है , देश के 10 केंद्रीय श्रम संगठनों में सीटू पांचवें नंबर पर आता है लेकिन संघर्ष में सीटू की भूमिका नंबर एक पर है । उन्होंने अपने सभी यूनियनों व मजदूरों का आवाहन किया कि 9 जुलाई 2025 को चारों श्रम संहिताओं के खिलाफ , मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए तथा न्यूनतम वेतन 26000 रुपया करने ,असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा देने आदि मांगों को लेकर होने वाले आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि हड़ताल के दिन ज्यादा से ज्यादा मजदूर सड़कों पर दिखाई दें । इसके लिएकार्य स्थलऔर आवासीय क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए । यह जानकारी राहूल मिश्रा संयोजक
सीटू लखनऊ ने दी है .
