
- आज के पंचम दिवस शासन के आदेशानुसार ग्राम के प्रसिद्ध कलाकार,कवि, लेखक, सैनिक,समाज सेवक, धार्मिक विचारधारा, दानदाताओं के बारे में जानकारी दी गई।
बिलासपुर , 30 मई , campus samachar.com, समर केम्प के पंचम दिवस शा क पूर्व मा शाला सेमरताल एवं प्रा शाला सेमरताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर केम्प में विद्यार्थियों के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर और शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी उपस्थित रहे। आज के पंचम दिवस शासन के आदेशानुसार ग्राम के प्रसिद्ध कलाकार,कवि, लेखक, सैनिक,समाज सेवक, धार्मिक विचारधारा, दानदाताओं के बारे में जानकारी दी गई।
प्रा शाला सेमरताल के विद्यार्थियों के द्वारा झांकी निकाली गई जिसमें पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा निर्दोष लोगों की खुलेआम हत्या किया की गई जिसका जवाब में हमारे भारतीय सैनिकों ने आप्रेशन सिंदूर के तहत उनके ही माद पर घुसकर उन्हें धुल मे मिला दिया था इसी का शानदार झांकी के रूप में विद्यार्थियों सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उपस्थितजनो के द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए चाकलेट वितरण किया गया। प्रधान पाठक इंदिरा कश्यप, प्रदीप कुमार मुखर्जी उ व शिक्षक, पद्मावती मरावी,का विशेष सहयोग रहा।

