
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है।
कानपुर /लखनऊ , 30 मई , campus samachar.com, प्रधानमंत्री ( PM Narendra Modi) शुक्रवार को पटना से सीधे कानपुर पहुंचे . भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल भरता माता की जय से गूँजता रहा और मोदी बने भी जयकारा लगाया। इस दौरान बटन दबाकर प्रदेश की 47,600 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, दुश्मन किसी धोखे में न रहे: पीएम मोदी
PM Modi In Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने कहा कि विकास का यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इस हमले का शिकार कानपुर के शुभम भी हुए। वह पीड़ा, कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बेटियों-बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया में देखा। हमने पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने सैंकड़ों मील अंदर घुसकर तबाह कर दिए। हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ाकर युद्ध रोकने की मांग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मैं सेना के शौर्य और पराक्रम को बार-बार सैल्यूट करता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वह दुश्मन किसी धोखे में न रहे। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।
ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है। एक समय था, जब भारत सैन्य जरूरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उन हालातों को बदलने को शुरुआत की।
जिस ब्रह्मोस ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उसका नया पता है यूपी: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो, ये हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरुरी है ही। ये देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरुरी है। इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि एक समय जहां से पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे। वहां अब डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं। यहां पास में ही अमेठी में AK203 राइफल का निर्माण शुरू हो चुका है। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उस ब्रह्मोस मिसाइल का भी नया पता है-उत्तर प्रदेश।
सीएम योगी ने सरकार की उपलब्धियां बताईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने सरकार की उपलब्धियों और आज के कार्यक्रम के बार में जानकारी दी।
PM से चकेरी एयरपोर्ट पर मिला शुभम का परिवार
शुक्रवार को कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने चकेरी एयरपोर्ट पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले। शहीद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या मौजूद रहे।
लोकार्पण की परियोजनाएं
पनकी, कानपुर तापीय विस्तार योजना (660 मेगावाट) 8,305.16 करोड़
घाटमपुर, कानपुर में नवेली पावर प्लांट (660 मेगावाट) 9,337.68 करोड़
चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो संचालन -2,120 करोड़
पनकी मंदिर से पावर हाउस तक पुल निर्माण- 28.70 करोड़
पनकी धाम से नहरिया तक पुल निर्माण -36.88 करोड़
40 एमएलडी टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट बिनगंवा -296.33 करोड़
बिठूर, कानपुर में अग्निशमन केंद्र का आवासीय भवन -11.92 करोड़
132 केवी उपकेंद्र इकोटेक-8 ग्रेटर नोएडा का निर्माण 153.28 करोड़
132केवी उपकेंद्र इकोटेक-10 ग्रेटर नोएडा का निर्माण- 168.84 करोड़
एटा की जवाहरपुर तापीय परियोजना- 14,628 करोड़
ओबरा सी तापीय परियोजना – 6,502 करोड़
खुर्जा तापीय परियोजना – 5,544 करोड़
