
- सुरेन्द्र पाल प्रदेश मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश ने बताया कि भ्रम की जो स्थिति बनी हुई थी ,आज तस्वीर काफी साफ हो गई है। कल पुन: संगठन के पदाधिकारी प्रमुख सचिव वित्त से मिलकर उनके समक्ष पूरे प्रकरण को रखेंगे।
लखनऊ , 27 मई , campussamachar.com, माध्यमिक शिक्षक संघ ( पाण्डेय गुट ) के पदाधिकारी शिक्षकों की विभिन समस्याओं को लेकर आज का पूरा दिन शासन स्तर प् र सक्रिय रहे . आज पूर्वाह्न 11:00 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक से बचे हुए पेंशन प्रकरणों को निस्तारित करने के संबंध में वार्ता हुई। माध्यमिक शिक्षा निदेशक किंकर्तव्य विमूढ़ भाव में दिखाई दिए . इस चर्चा के बाद पुनः 12 बजे माध्यमिक शिक्षक संघ ( पाण्डेय गुट ) के प्रदेश महामंत्री आशीष कुमार सिंह, सुरेन्द्र पाल प्रदेश मंत्री, जिला उपाध्यक्ष लखनऊ नवल किशोर अवस्थी जी, जिला कोषाध्यक्ष प्रेमचंद जी के साथ ए डी माध्यमिक से वार्ता हुई।
ए डी माध्यमिक ने कहा कि अभी वित्त विभाग से अनुमति नहीं प्राप्त हुई है और उन्होंने संगठन नेताओं के सामने ही शिक्षा अनुभाग 8 के संबंधित R O से बात की । एडी माध्यमिक ने कहा कि आप लोग भी अनुभाग आठ में प्रयास कर लीजिए। पुनः शिक्षक नेता सचिवालय में गये और अनुभाग आठ के संबंधित समीक्षा अधिकारी से वार्ता किये उसने बताया कि प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया था किंतु वह वापस आ गया है। माध्यमिक शिक्षा के 277 प्रकरणों के निस्तारण के लिए अनुमति मांगी गई है। संस्कृत शिक्षा का अभी एक भी प्रकरण का निस्तारण नहीं हुआ है।उसके लिए भी अनुमति मांगी गई थी वह भी फाइल वापस आ गई है।
समीक्षा अधिकारी ने शिक्षक नेताओं से कहा कि आप लोग वित्त विभाग से संपर्क कर लीजिए यथा स्थिति पता चल जाएगी। पुनः हम लोगों ने वित्त विभाग के अनुभाग तीन में संपर्क किया। पता यह चला कि पहले का आदेश कैबिनेट की बैठक में हुआ था जिसमें जिसमें प्रकरणों के निस्तारण की अंतिम समय सीमा 31 मार्च 2025 को कैबिनेट के द्वारा ही नियति की गई थी, अतः अब जो भी निर्णय होगा वह कैबिनेट की बैठक में ही होगा इसमें एक दो महीने का समय लग सकता है। यदि प्रमुख सचिव वित्त अपने स्तर से कोई निर्णय ले लें तो जल्दी हो सकता है। आज स्थिति साफ हो पाई की अब एडी माध्यमिक स्तर से प्रकरण निस्तारित नहीं हो पाएंगे।जब तक की शासन द्वारा समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।
सुरेन्द्र पाल प्रदेश मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश ने बताया कि भ्रम की जो स्थिति बनी हुई थी ,आज तस्वीर काफी साफ हो गई है। कल पुन: संगठन के पदाधिकारी प्रमुख सचिव वित्त से मिलकर उनके समक्ष पूरे प्रकरण को रखेंगे। किसी भी शिक्षक को निराश होने की जरूरत नहीं है। अभी बहुत सारे विभागों में एक भी प्रकरण का निस्तारण नहीं हुआ है। शिक्षक नेता ने आगे कहा कि सभी अपना धैर्य बनाए रखें और संगठन पर भरोसा रखें। निश्चित रूप से सभी प्रकरणों को निस्तारित कर लिया जाएगा।
