

- बैठक की अध्यक्षता महन्त हनुमंत धाम विष्णु देवाचार्य जी महाराज ने किया।
बहराइच , 27 मई ,campussamachar.com, हनुमंत धाम आश्रम नगरौर (चितौरा) परिसर में आज 27 मई को सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बैठक का आयोजन कर सुहैल देव परिसर चितौरा में 8 जून को प्रस्तावित विजयी महोत्सव समारोह को भव्य रूप से मनाए जाने हेतु चिंतन ,मंथन कर महाराजा सुहेलदेव की विजयी यशोगान से जन जन को अवगत कराने के लिए रणनीति बनाई।
हनुमत आश्रम नगरौर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महाराज सुहेलदेव ट्रस्ट उपाध्यक्ष यशवेंद्र विक्रम सिंह राजा भैया बताया कि , आगामी 8 जून को सुहेलदेव स्मारक परिसर चितौरा में भव्य विजयी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि , आयोजन अवसर पर बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर का भी आयोजन प्रस्तावित है जिसमे विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा आयुर्वेद विशारद चिकित्सकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। शायम चितौरा झील पर स्थित देश के प्रख्यात भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का भी प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
सुहेलदेव स्वाभिमान संघ के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , विजय महोत्सव को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए सनातन धर्म के अलावा गायत्री परिवार , साई बाबा परिवार , बाबा जय गुरुदेव परिवार , आर्य समाज , शिक्षक समाज के अलावा स्थानीय किसान , मजदूर व जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रधान संगठन अध्यक्ष भगवान दीन मिश्र ने बताया कि, आयोजित विजय महोत्सव में जनपद के ग्राम प्रधानों के अलावा अन्य ग्रामीण जन प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। आर्य समाज संयोजक रामेन्द्र देव सिंह ने बताया कि , कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधिविधान से यज्ञ के साथ शुरू किया जाएगा। वरिष्ठ साहित्यकार रमेश मिश्र ने महाराजा सुहेलदेव को राष्ट्र गौरव बताते हुए उनके जीवन शक्ति से जन जन को अवगत कराने का आवाहन किया। संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी ने महराजा सुहेलदेव की कर्म स्थली को भव्य आकर्षक व धार्मिक आयोजनों पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी डॉ० अनीता जायसवाल ने दिया।
बैठक की अध्यक्षता महन्त हनुमंत धाम विष्णु देवाचार्य जी महाराज ने किया। आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से समाजसेवी अखिलेश श्रीवास्तव , विवेक सक्सेना , पंकज वर्मा , बाबा रंजीत दास , समाजसेवी ओम प्रकाश सक्सेना , धीरेंद्र शर्मा , कवि गुलाब चंद जायसवाल , महेन्द्र सेंगर व शिवराम पाठक , अजीत प्रताप सिंह एडवोकेट , डॉ० कपिल शुक्ल , के मोहन आर्य समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर महारजा सुहेलदेव के विजयी गाथा को जन जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
