
- चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्म चारियो को वेतन भुगतान नही हो रहा , पांडेय गुट ने जताई गहरी नाराजगी
लखनऊ, 26 मई, campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने प्रदेश की राजधानी स्थित चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारी गणों का विगत अप्रैल माह का वेतन भुगतान नही हुआ है। उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने इस मामले में गहरा रोष जताते हुए जनपद के सक्षम अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार जी (DIOS Lucknow ) का व्यक्ति गत ध्यान आकर्षित किया है। साथ ही साथ उनसे तत्काल हस्तक्षेप करने की माँग की है।
संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी व संयुक्त मंत्री मिथिलेश पांडेय जी ने बताया कि विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा गलत मानसिकता एवं तथ्यों के आधार पर संस्था प्रधान को निलंबित कर दिया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS Lucknow ) द्वारा उसकी जांच करा कर निलंबन कार्यवाही का अनुमोदन न देते हुए उसे चेतावनी दे कर निरस्त कर दिया है। विदित हो कि प्रधानाचार्या को विगत तीन महीने से वेतन भुगतान नही हो सका है। इस प्रकार उनका दोहरा उत्पीड़न किया जा रहा है।
शिक्षक नेताओ ने इस अतिसंवेदन शील मामले मे जिला विद्यालय निरीक्षक का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित कर संस्था प्रधान सहित उनके संपूर्ण प्रशासनिक अधिकारों की बहाली के साथ उनका अवरुद्ध वेतन के साथ समस्त शिक्षकों एवं कर्म चारियो के नियमित वेतन भुगतान करने की दिशा में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की पुरजोर माँग की है।
