
लखनऊ , 24 मई ,campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध डी ए वी डिग्री कॉलेज (dav college lucknow) के प्रबंधतंत्र ने महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर अजीत प्रियदर्शी को निलंबित कर दिया है. प्रोफेसर प्रियदर्शी निलंबन की अवधि में पुस्तकालय में अपना योगदान देंगे और निर्धारित स्थान पर बैठेंगे.
प्रबंध समिति की बैठक में लिए के निर्णय के अनुसार एसोसिएट प्रोफेसर अजीत प्रियदर्शी पर अनुशासनहीनता, कदाचरण, विद्यार्थियों , शिक्षकों के प्रति अभद्र भाषा का उपयोग, महाविद्यालय प्रबंधन तंत्र , महाविद्यालय प्राचार्य के खिलाफ अअशोभनीय शब्दों का वाचन और कर्तव्यों की अवहेलना करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. महाविद्यालय के प्रबंधक मनमोहन तिवारी के हस्ताक्षर से आज जारी किये गए आदेश में शिक्षक संघ के उसे पत्र को भी संलग्न किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अजीत प्रियदर्शी द्वारा शिक्षकों के प्रति अशोभनीय शब्दों का उपयोग किया जाता है . महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा निलंबित किए जाने की घटना से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
