
लखनऊ, 21 मई,campus samachar.com, रिटायर्ड शिक्षक,अधिकारी एवम् कर्मचारी संगठन उ.प्र. की बैठक रानीखेत में संगठन के अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों की निम्न समस्याओं पर चर्चा हुई-
1.नोशनल इन्क्रीमेण्ट पर कार्रवाई न होना।
2.बासठ व साठ वर्ष पर रिटायर कर्मचारियों को ग्रैच्युटी प्रदान न करना ।
3.कम्यूटेशन राशि की कटौती 10 वर्ष तक ही करना।अधिक काटी गई राशि को वापस किया जाय।
4.ई.पी.एफ.पेंशनर्स को मासिक वेतन रू.18000.00 दिया जाय।
5.जल निगम पेंशनर्स की पेंशन नियमित की जाय।पाँच-पाँच मास से विलम्ब से मिल रही है।मासिक वेतन भी विलम्ब से मिल रही है।
6.रेल यात्रा में वरिष्ठों को पूर्व की भाँति छूट प्रदान की जाय।
7.पेंशन बृद्धि 65 वर्ष से शुरू की जाय।अभी 80 वर्ष पर दी जा रही है।
8.ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की जाय।
9.आठवाँ वेतन आयोग का गठन पर विशेष चर्चा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जून मास के द्वितीय सप्ताह में संगठन का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री से समस्याओं के सम्बन्ध में मिलेगा। यह जानकारी
शिवा कान्त त्रिपाठी अध्यक्ष रिटायर्ड शिक्षक ,अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन ,उत्तर प्रदेश ने दी है .
