
- सीता मिश्र निर्धनों और अशक्त लोगों की हर प्रकार की सहायता के लिए तत्पर रहती थीं।
- सीता मिश्र के छोटे पुत्र डॉ अवधेश मिश्र, डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में शिक्षक और पुत्रवधु डॉ लीना मिश्र बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज मोती नगर की प्रधानाचार्य हैं।
लखनऊ , 20 मई . campussamachar.com, आज मंगलवार दिनांक 20 मई को सुबह आठ बजे वरिष्ठ चित्रकार डॉ अवधेश मिश्र की माता सीता मिश्र का देहांत हो गया। वह लगभग 95 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ रह रही थीं। वह पुत्रों और प्रपौत्रों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। जनपद अयोध्या के गांव मठगोविंद, भोया की मूल निवासी सीता मिश्र के पति समाजसेवी हरि प्रसाद मिश्र का देहावसान 2002 में हो चुका है और उनके चार पुत्र राजेश्वर प्रसाद मिश्र, दया शंकर मिश्र, जितेंद्र कुमार मिश्र और अवधेश मिश्र तथा पुत्री शीला पाण्डेय का परिवार लखनऊ और कानपुर में रहता हैं। उनके पौत्र विवेक, दिनेश, सुबोध, पुष्कर और अमल तथा पौत्री शिखा, ऋचा और अर्चिता हैं।
सीता मिश्र के छोटे पुत्र डॉ अवधेश मिश्र, डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में शिक्षक और पुत्रवधु डॉ लीना मिश्र बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज मोती नगर की प्रधानाचार्य हैं। सीता मिश्र लखनऊ के इंदिरा नगर में रह रही थीं और एक सनातनी धार्मिक महिला के रूप में सादगीपूर्ण जीवन बिताते हुए निर्धनों और अशक्त लोगों की हर प्रकार की सहायता के लिए तत्पर रहती थीं।
मंगलवार को अपराह्न भैंसाकुंड पर आचार्य गया प्रसाद मिश्र, कमल नयन मिश्र, मनोज कुमार तिवारी, वैभव पाण्डेय, रमेश मिश्र, प्रभाकर मिश्र, प्रमोद कुमार मिश्र, दीपू मिश्र, अवनीश मिश्र, गिरिजा शंकर मिश्र, सुधीर मिश्र, दुर्गा प्रसाद मिश्र, सुमित कुमार,उदय श्रीवास्तव सहित अन्य परिवारीजनों और पारिवारिक मित्रों की उपस्थिति में अश्रुपूर्ण वातावरण में उनके सत्कर्मों का स्मरण करते हुए अंतिम संस्कार किया गया।
