
लखनऊ 17 मई , campussamachar.com, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) द्वारा श्री बजरंग बली की कृपा से ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार ( Second Bada Mangal 2025 ) 20 मई को बड़ा भंडारा आयोजन किया जा रहा है.
महाविद्यालय परिवार की ओर से आयोजित इस विशाल भंडारे में महाविद्यालय की छात्राएं , टीचिंग और नॉन टीचिंग भी स्टाफ भी सक्रियता से भाग ले रहा है . महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरसी वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय परिवार की ओर से किया जा रही साजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं . उन्होंने कहा कि आयोजन में महाविद्यालय परिवार में सभी भक्तजनों को भी आमंत्रित किया है कि वह 20 मई 2025 को भंडारे में आकर प्रसाद ग्रहण करें
