
- प्राचार्य डॉक्टर वर्मा ने बताया कि जिन छात्राओं ने प्रवेश फॉर्म में समर्थ पोर्टल पर LURN पंजीकरण नहीं कराया है, वे LURN पंजीकरण करा कर प्रवेश से पूर्व पंजीकरण करा लें
लखनऊ , 16 मई , campussamachar.com, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) में नए शैक्षिक सत्र 2025 – 26 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है . महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरसी वर्मा ने बताया कि प्रवेश लेने वाली छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ एवं ऑनलाइन आवेदन फार्म के दो सेट तथा समस्त अभिलेख स्प्रवमाणित छाया प्रतियाँ संलग्न कर महाविद्यालय में कल 17 मई से 21 मई 2025 तक सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 2:30 तक प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेजों की जांच करवा कर जमा करें .
प्राचार्य डॉक्टर वर्मा ने बताया कि जिन छात्राओं ने प्रवेश फॉर्म में समर्थ पोर्टल पर LURN पंजीकरण नहीं कराया है, वे LURN पंजीकरण करा कर प्रवेश से पूर्व पंजीकरण करा लें और ऑनलाइन आवेदन फार्म में LURN पंजीकरण नंबर भर लें . साथ ही जिन छात्राओं ने आधार नंबर नहीं भरा है, वे भी आधार नंबर अवश्य भर लें अन्यथा आधार नंबर के बिना प्रवेश दिया जाना संभव नहीं होगा.
डॉक्टर वर्मा के अनुसार प्रवेश के समय छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पत्र, हाई स्कूल अंक पत्र, प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट अंक पत्र व प्रमाण पत्र , टीसी/ माइग्रेशन प्रमाण पत्र , चरित्र प्रमाण पत्र, गैप ईयर का शपथ पत्र (नोटरी द्वारा ), जाति प्रमाण पत्र (तहसील द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र), आधार कार्ड ( आधार कार्ड की विवरण नाम पता , हाई स्कूल के सर्टिफिकेट के अनुसार ) पासपोर्ट साइज फोटो आदि लाना होगा .
काउंसलिंग के पश्चात ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी उसके पश्चात रसीद की स्वप्रमाणित छाया प्रति प्रवेश प्रभारी को छात्राएं जमा करेंगी . महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वर्मा ने बताया कि काउंसलिंग की तिथियां अनारक्षित श्रेणी के लिए 17 मई से 21 मई 2025 तक, आरक्षित श्रेणी एससी, एसटी, ओबीसी , दिव्यांग सहित सभी आवेदकों के लिए, बीकॉम प्रथम वर्ष के सभी वर्गों की छात्राओं के लिए दिनांक 17 मई से 21 मई 2025 तक, बीएससी प्रथम गणित वर्ग में प्रवेश के लिए सभी प्रकार की श्रेणी की छात्राओं की काऊन्सिलिंग दिनांक 17 मई 21 मई तक होगी .
एसी प्रकार बीएससी (बायो ) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु अनारक्षित श्रेणी की छात्राएं ( प्राप्तांक 89 .5 प्रतिशत से 68 .2 प्रतिशत ) 17 मई से 21 मई तक और आरक्षित श्रेणी 17 मई 21 मई तक ( प्राप्तांक 68% से 52% तक ) छात्रों को काउंसलिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा. प्रवेश संबंधित और अधिक जानकारी महाविद्यालय के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है

