
वरिष्ठ पत्रकार स्व.अखिलेश कृष्ण मोहन संस्थापक फर्क इंडिया व उनकी माता स्व.पार्वती देवी की चौथी पुण्यतिथि का आयोजन निज निवास-से.सी, अलीगंज, लखनऊ में किया गया।
लखनऊ, 13 मई ,campussamachar.com, वरिष्ठ पत्रकार स्व.अखिलेश कृष्ण मोहन संस्थापक फर्क इंडिया व उनकी माता स्व.पार्वती देवी की चौथी पुण्यतिथि का आयोजन निज निवास-से.सी, अलीगंज, लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर स्व.अखिलेश कृष्ण मोहन व उनकी माता स्व.पार्वती देवी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप विश्वकर्मा ने कहा कि स्व.अखिलेश कृष्ण मोहन बहुत ही शानदार पत्रकार थे।
वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा ने कहा कि अखिलेश कृष्ण मोहन सभी पत्रकारों के बीच सेतु का कार्य करते थे। वरिष्ठ पत्रकार राजवीर सिंह ने कहा कि स्व.अखिलेश कृष्ण मोहन जमीनी पत्रकार थे वे सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते थे। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि वह मुद्दों पर बारीकी से निगाह रखते थे। वरिष्ठ पत्रकार अमित यादव ने कहा कि अखिलेश जी जुझारू व संघर्षशील पत्रकार थे। नेशनल जनमत के नीरज पटेल ने कहा कि अखिलेश कृष्ण मोहन समाज के अंतिम पायदान की आवाज थे।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अनामिका यादव ने कहा कि हम सब अखिलेश कृष्ण मोहन जी के परिवार के साथ सदैव खड़े हैं। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान यादव ने कहा कि हमें अखिलेश जी के बताए रास्ते पर चलकर पत्रकारिता करनी होगी। डॉ.टी.आर.यादव ने कहा कि वह किसी भी मुद्दे को कवर करने के लिए सदैव तैयार रहते थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर शिल्पी चौधरी, प्रमोद यादव, डॉ.मुलायम सिंह, योगेश दीक्षित, सुनील यादव, राजू यादव,शुभी पटेल, फूल चंद्र, राजीव गुप्ता आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
