

- बैठक में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
गोरखपुर, 13 मई ,campussamachar.com, महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़, गोरखपुर में वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन 12 मई 2025, गोरखपुर हुआ। यह समीक्षा बैठक 3 सत्रों में आयोजित हुई जिसमें प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने मिलकर गत सत्र 2024-25 की समीक्षा की तथा आगामी सत्र 2025 -26 के संदर्भ में वृहद योजना पर विचार-विमर्श किया। वार्षिक समीक्षा बैठक के प्रथम सत्र में गत वर्ष के प्रभार एवं कार्यो की समीक्षा की गई।
तत्पश्चात द्वितीय सत्र में प्रवेश एवं सेमेस्टर परीक्षा पर रणनीति बनायी गई। मध्यावकाश के बाद तृतीय सत्र में विभागीय योजना, पठन-पाठन, अनुशासन, संचालित प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम, एन.सी.सी., राष्ट्रीय सेवा योजना आदि पर समीक्षा की गई तथा विचार-विमर्श के उपरान्त आगामी योजना बनाई गई। समीक्षा बैठक में डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती शिप्रा सिंह, डॉ. विजय कुमार चौधरी, नन्दन शर्मा, डॉ. वेंकट रमन, डॉ. मंजेश्वर , डॉ रामसहाय, डॉ अनूप पाण्डेय, डॉ सुधा शुक्ला सहित अनेक शिक्षकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
