

- अरुण अग्रवाल ने बताया कि आज का यज्ञ गायत्री परिवार की परम्परा के अनुरूप किया गया हैं।
बिलासपुर, 12 मई, campussamachar.com, भारत पाक तनाव की समाप्ति, वैश्विक शांति की प्रार्थना, युद्ध की विभीषिका से पर्यावरण की शुद्धि हेतु आज युगाब्द 5127 बैसाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पाठशाला में के पी गुप्ता, ललित अग्रवाल, निशा अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रमेश सरावगी, सीमा सरावगी सहित अनेकों धर्मनिष्ठ देशभक्तों ने जौ, तिल, अक्षत, जावित्री, दालचीनी, लौंग, बड़ी इलायची, गुड़, गिलोय, अश्वगंधा,मेवा, नीम पीपल पत्ती, घृत आदि जड़ीबूटियों के मिश्रण से बनी समिधा व गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र से यज्ञ में आहुति देते हुये सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत् की प्रार्थना की गई।
वास्तव में पाकिस्तान के हार्डवेयर में समस्या नहीं हैं, क्योंकि उनका हमारा डीएनए तो एक ही हैं। स्थाई समाधान हेतु हम सभी को मिलजुल कर उनके सॉफ्टवेयर से घृणा, कट्टरता हटाकर शांति, भाईचारा डालने का प्रयास करना होगा। इस अवसर पर ललित अग्रवाल ने बताया कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठांन ना होकर पूर्णतया वैज्ञानिक विधि हैं। विशेषकर वृद्ध, बच्चें व गम्भीर रोगियों को स्वास द्वारा दवाई देने की उत्तम विधि हैं। आज हवन हेतु उपयोग की गई जड़ीबूटियों से निकली धुँआ से बिलासपुर व आसपास का वातावरण पवित्र हो गया हैं।

आज भारत पाक दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच होने वाली वार्ता से स्थाई शांति का रास्ता निकल जाएगा। अरुण अग्रवाल ने बताया कि आज का यज्ञ गायत्री परिवार की परम्परा के अनुरूप किया गया हैं।
