
- विद्यालय की छात्रा कुमारी अनीशा वर्मा ने 91.5% अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भिलाई , 09 मई ,campussamachar.com, शासकीय हाई स्कूल बासीन में कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतर रहा। इससे ग्रामीण जनों एवं शाला परिवार अत्यंत हर्षित है। प्राचार्य श्रीमती सरिता सिंह एवं सभी शिक्षकों के द्वारा सभी छात्रों को बधाई दी गई। विद्यालय की छात्रा कुमारी अनीशा वर्मा ने 91.5% अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अंजना मारकंडे ने 89.5% प्राप्त किये।
वेदिका निषाद 89% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।इस वर्ष विद्यालय में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 6 है। प्रथम श्रेणी में 12 और द्वितीय श्रेणी में 18 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त कर सभी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
