
लखनऊ,08 मई 2025 , campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव एवं महामंत्री संजय शुक्ला ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ( Prof. Alok Kumar Rai VC Lucknow University) को रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मानद कर्नल कमांडेंट रैंक की उपाधि मिलने पर अभिनंदन कर प्रदान की जाने पर खुशी जताई है। कर्मचारी परिषद पदाधिकारियों ने आज कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय का अभिनंदन उनके कार्यालय कक्ष में किया और इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।
लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव और महामंत्री संजय शुक्ला ने कहा कि प्रोफेसर आलोक कुमार राय ( Prof. Alok Kumar Rai VC Lucknow University) के कार्यकाल में लखनऊ विश्वविद्यालय ने शोध, शैक्षिक और प्रशासनिक स्तर पर प्रगति के साथ ही नैक मूल्यांकन में प्रदेश का प्रथम ए±± राज्य विश्वविद्यालय होने के साथ ही नई शिक्षा नीति लागू करने वाले प्रथम विश्वविद्यालय होने का गौरव प्राप्त किया है। इसके साथ ही वैश्विक व राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय ने अनेक उपलब्धियां हासिल किया है।
यही कारण है कि लखनऊ विश्वविद्यालय की न केवल देश में बल्कि विदेशी शिक्षण संस्थानों में भी प्रतिष्ठा बड़ी है. उन्होंने कहा कि कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ( Prof. Alok Kumar Rai VC Lucknow University) को मानद कर्नल कमांडेंट रैंक की उपाधि मिलने से लखनऊ विश्वविद्यालय परिवार अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इससे यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ-साथ कर्मचारियों को कार्य करने की एक नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी. यह जानकारी शिवानंद द्विवेदी संगठन मंत्री लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद ने दी है .
