
- कर्मचारी परिषद ने कुलपति को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा की प्रोफेसर राय के कार्यकाल में लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक और प्रशासनिक स्तर पर काफी प्रगति की है .
लखनऊ , 07 मई 2025 , campussamachar.com,, लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव एवं महामंत्री डॉक्टर संजय शुक्ला ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ( Prof. Alok Kumar Rai Vice-Chancellor University of Lucknow) को रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मानद कर्नल कमांडेंट रैंक की उपाधि प्रदान की जाने पर खुशी जताई है .
कर्मचारी परिषद ने कुलपति को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा की प्रोफेसर राय ( Prof. Alok Kumar Rai Vice-Chancellor University of Lucknow) के कार्यकाल में लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक और प्रशासनिक स्तर पर काफी प्रगति की है . यही कारण है कि लखनऊ विश्वविद्यालय की न केवल देश में बल्कि विदेशी शिक्षण संस्थानों में भी प्रतिष्ठा बड़ी है. उन्होंने कहा कि कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को ( Prof. Alok Kumar Rai Vice-Chancellor University of Lucknow,) मानद कर्नल कमांडेंट रैंक की उपाधि से लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्ययनरत विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ-साथ कर्मचारियों को कार्य करने की एक नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी.
