
बिलासपुर , 06 मई 2025 , campus samachar.com, अंकुश सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारियों की अतिआवश्यक बैठक आज शाम शुभमविहार स्थित शिवमंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। सर्वप्रथम पहलगांव में निर्दोष सैलानियो के साथ धार्मिक जेहाद के नाम पर धर्म पूछ कर निर्मम हत्या की कटुनिन्दा करते हुए दिव्य पुण्यात्माओ की मुक्ति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि सासंद व केंद्रीयमंत्री तोखन साहू , विधायक अमर अग्रवाल , धर्मजीत सिंह , सुशांत शुक्ला , जिलाधीश संजय अग्रवाल से अतिशीघ्र मुलाकात कर नगर व प्रदेश में संपूर्ण नशाबंदी, चौक चौराहों पर भिक्षावृति रोकने, यातायात व्यवस्था सुचारू करने, फुटपाथ व सड़क के अनाधिकृत अतिक्रमण को दूर करवाने हेतु ज्ञापन देकर सहयोग करने का निर्णय लिया गया। आज की बैठक में अखिलानँद पांडेय, अक्षय कुमार सिंह, ललित अग्रवाल, प्रमोद तिवारी, अर्चना तिवारी, सुधा परिहार, कौशल्या साहू, संगीता शर्मा, हरि भाई पटेल, आर पी मिश्रा, संजीव कुमार बाजपेई, नरेंद्र यादव, स्वर्णिम तिवारी, राजेश शर्मा, दामोदर प्रसाद सक्सेना, प्रियंक सोनी, भूपेंद्र यादव, रवि कुमार, राजदीप शर्मा सहित अनेकों वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
