

एक मास के प्रशिक्षण के बाद पांच माह तक अयोध्या में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा तत पश्चात प्रतिभागी उत्तर प्रदेश के गांव गांव में हिन्दू समाज को सशक्त एवं मजबूत बनाने का प्रभावी कार्य करेंगे।
लखनऊ बहराईच, 04 मई 2025 ,campussamachar.com, भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्तिथ देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित एकल विद्यालय राम चरित मानस कथा प्रशिक्षण शिविर आयोजन में आज कार्यक्रम में उपस्थित संघ विचार परिवार के पदाधिकारियों ने समाज को नैतिक शिक्षा एवं धार्मिक शिक्षा जन जागरण अभियान से सनातन धर्मावलंबियों को जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया तथा धार्मिक ग्रंथों से जन-जन तक पहुचाने के लिए प्रभावी जागरण अभियान चलाए जाने का आवाहन किया गया।
एकल विद्यालय अभियान के तत्वावधान में संचालित राम कथा प्रशिक्षण अभियान में सहभाग कर रहे प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए संघ विचारक पंडित मणिराम शर्मा ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत करने के लिए परिवार का मजबूत एवं अखंड होना आवश्यक है।आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि हम सब का नैतिक दायित्व बनता है कि एकल विद्यालय अभियान से सर्वजन को जोड़े ताकि सनातन धर्म की पताका समूचे विश्व मे लहराए।प्राचार्य विद्या मंदिर अनुज सिंह ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करके ही हिन्दू समाज को मजबूत बनाया जा सकता है हम सबका दायित्व बनता है कि जाति पाती ,छुवा-छूत व अशिक्षा को दूर करने के लिए जन जागरण अभियान चलाए ।महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने नशा को समाज के लिए घातक बताते हुए नशा उन्मुलन अभियान से जन जन को जोड़ने का आवाहन किया। संघ चिंतक बृज नरेश श्रीवास्तव ने एकल विद्यालय अभियान को भारत का उत्कृष्ट शैक्षणिक संगठन बताया तथा शोषित दलित व वंचित समाज से एकल विद्यालय से जोड़ने का आवाहन किया।

अभियान प्रमुख दुर्गेश जी ने बताया कि आयोजित राम कथा प्रशिक्षण शिविर में पूर्वी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के चालीस जिलों के प्रशिक्षार्थी सहभाग कर रहे है जिन्हें राम चरित मानस के अलावा सनातन धर्म के महत्वपूर्ण पुस्तको का पठन पाठन कराया जा रहा है. एक मास के प्रशिक्षण के बाद पांच माह तक अयोध्या में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा तत पश्चात प्रतिभागी उत्तर प्रदेश के गांव गांव में हिन्दू समाज को सशक्त एवं मजबूत बनाने का प्रभावी कार्य करेंगे।
प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से किसान परिषद संयोजक शिव पूजन सिंह, प्रधान संगठन संयोजक चंद्र प्रकाश मिश्र,युवा पर्यावरणविद आयूष वर्मा,पर्यावरणविद रुद्र प्रताप मिश्र,अभय तिवारी, दुर्गेश कुमार,अंकित कुमार, कन्हैया लाल, श्रवण कुमार,,राम आश्रय,बसंत कुमार,प्रियंका कुमारी शिवांगी कुमारी,ध्रुव कुमार आदि उपस्थित रहे। समापन अवसर पर परिसर में सनातन समाज को अखंड मजबूत एवं गतिशील बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
