
- कार्यक्रम का समापन UPMSRA के साथी प्रशांत द्वारा प्रस्तुत क्रांतिकारी गीत “हर जोर जुल्म की टक्कर में
संघर्ष हमारा नारा है” के साथ हुआ.
लखनऊ , 02 मई , campussamachar.com, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के लखनऊ मंच द्वारा पहली मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Labour Day 2025) मनाया गया। इस अवसर पर ए पी सेन रोड स्थित उपश्रमायुक्त कार्यालय के प्रांगण में मई दिवस का झंडारोहण कर के अमर शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर के शिकागो सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके उपरांत एटक के कॉम रामेश्वर यादव की अध्यक्षता में एक सभा भी की गई जिसमें वक्ताओं ने मजदूर वर्ग द्वारा पूर्व में किए गए संघर्षों को याद किया और मौजूदा समय में चल रहे संघर्षों के बारे में चर्चा की। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा 18 मार्च के दिल्ली कन्वेंशन में घोषित 20 मई की हड़ताल के मुद्दों की विस्तृत चर्चा की जिसमें ट्रेड यूनियन आंदोलन को कमजोर करने की साजिशों , 12 घंटे का कार्यदिवस,2014 के बाद से वेज बोर्ड का गठन न होना,श्रम न्यायालयों में रिक्त पद की वजह से पीड़ित मजदूर को न्याय न मिलना,असंगठित क्षेत्र,ठेका कारण, आउट सोर्सिंग ,स्कीम वर्कर की समस्याएं मुख्य हैं।
20 मई की हड़ताल के लखनऊ जिले में सफलता पूर्वक आयोजन की योजना भी बनाई गई। कार्यक्रम में सीटू,एटक,एक्टू,TUCC, वर्कर्स फ्रंट के नेता उपस्थित थे। मुख्य वक्ताओं के रूप में कॉम रामेश्वर यादव जी,चंद्र शेखर ,प्रेम नाथ राय,राहुल मिश्रा,डॉ आरती,कॉम मगन,दिनकर कपूर,बबीता नाओमी लाल ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम का समापन UPMSRA के साथी प्रशांत द्वारा प्रस्तुत क्रांतिकारी गीत “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” के साथ हुआ.
