
- धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 के प्रांताध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी की तरफ से यह भी मांग करती है कि युक्तियुक्तकरण में भी विधिसम्मत निर्णय लेते हुए 2008 की सेटअप के आधार पर ही युक्तियुक्त की कार्यवाही किया जाए।
रायपुर , 01 मई 2025, campussamachar.com, अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन ने दो मत्वपूर्ण निर्णय लिया जिसमें बर्खास्त बीएड योग्यताधारी सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद पर समायोजन तथा बहु प्रतीक्षित प्राचार्य पदोन्नति आदेश जारी करने पर छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय,प्रांतीय सचिव शिव शुक्ला, महासचिव राजेश विश्वकर्मा, उपरांताध्यक्ष राकेश खापर्डे , बी एल बैरागी , बी बी निराला, ओपी राठौर,अश्विनी तिवारी , बिंदु भास्कर ,दिलीप पांडेय, सुनील धृतलहरे , आर एन कुशवाहा ,अजय वर्गीस ,राजेश सोनी, संरक्षक सी के महिलाएंगे, राधेश्याम शर्मा, शिव शर्मा सहित समस्त प्रदेश, जिले एवं विकासखंड के प्रधान पाठको ने आभार व्यक्त कर संवेदनशील छत्तीसगढ़ सरकार ( Chhattisgarh CM Vishnudev Sai) का आभार जताया है .
पर छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय ने कहा विदित है 2013 के बाद प्राचार्य पदोन्नति नहीं हुई थी ,सैकड़ों शिक्षक लगातार पदोन्नति की बाट जोहते सेवानिवृत्त हो रहे थे , प्रदेश के 70 से 80% विद्यालय प्राचार्य विहीन थे , पदोन्नति न हो पाने से शिक्षा में गुणवत्ता और अनुशासन प्रभावित हो रहा था ,साथ ही शिक्षकों में भी रोष फैल रहा था। प्रांताध्यक्ष चुनाव के तत्काल पश्चात नवीन कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल सभी जिले एव ब्लॉक प्रमुखों के प्राचार्य पदोन्नति को लेकर विस्तृत चर्चा कर समाधान हेतु आग्रह किया था।
मुख्यमंत्री ( Chhattisgarh CM Vishnudev Sai) के निर्देश पर आज अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर शासन ने सकारात्मक सोच और शिक्षकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए ई संवर्ग के 1478 और टी संवर्ग के 1335 प्राचार्य पद पर पदोन्नति के आदेश जारी कर शिक्षकों को उत्साह से भर दिया। पूरे प्रदेश में शिक्षकों में खुशी की लहर है।
प्रदेश में राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब प्राचार्यों के इतने सारे पदों पर दोनों संवर्गो में एक साथ पदोन्नति दी गई है।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने 10 दिसंबर 2024 को एक महत्वपूर्ण आदेश दिया कि प्राथमिक शाला में नियुक्ति के लिए डीएड योग्यताधारी उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दिया जाना चाहिए।अतः इस फैसले के बाद छ ग शासन ने बीएड योग्यताधारी सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की आदेश जारी किया जिससे 2621सहायक शिक्षक बेरोजगार हो गए थे। अतःछत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 2023 की सीधी भर्ती की नियुक्ति के उपरांत सेवा से हटाए गए 2621 सहायक शिक्षकों का शिक्षा विभाग में समायोजन का रास्ता साफ कर दिया है।
अब उन्हें सहायक शिक्षक विज्ञान ( प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किया जाएगा।इस प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार ( Chhattisgarh CM Vishnudev Sai) ने दो अहम निर्णय लेते हुए अपनी संवेदना का परिचय देते हुए शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण फैसला लिया है ।इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 के प्रांताध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी की तरफ से यह भी मांग करती है कि युक्तियुक्तकरण में भी विधिसम्मत निर्णय लेते हुए 2008 की सेटअप के आधार पर ही युक्तियुक्त की कार्यवाही किया जाए।
