
लखनऊ, 30 अप्रैल 2025,campussamachar.com , श्याम सुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. यहां के विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक लाकर न केवल विद्यालय बल्कि लखनऊ का नाम रोशन किया है.
विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाई स्कूल परीक्षा और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं . इनमें यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में मेधावी विद्यार्थियों में प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यार्थियों ने प्रतिशत अंक हासिल किए हैं . विद्यालय के निदेशक डॉ जेपी मिश्र, प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा एवं प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने मेधावी विद्यार्थियों द्वारा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर संतोष जताते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी . उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है . उन्होंने कहा कि अध्ययनरत विद्यार्थियों का विशेष मार्गदर्शन किया जाएगा ताकि वे बोर्ड परीक्षा 2026 में और अधिक बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में आयशा अब्बासी ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया है। इसी प्रकार शिखा प्रजापति ने 91.1%, अंश कुमार यादव ने 90.1%, रितिक कश्यप ने 89.33 प्रतिशत, आयुषी मिश्रा ने 87.5 %, सुगंधा प्रजापति ने 87.1%, तनुष सिंह ने 86%, मोनिका यादव ने 85.6%, स्वाति सिंह ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है .
यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक शालिनी यादव ने प्राप्त किए हैं. शालिनी ने 84% अंक हासिल किए हैं . इसी प्रकार दृष्टि गुप्ता ने 83.8 %, हिमांशु मोर्य 80%, कौशल कुमार ने 79.8 %, अमन साहू 79% , शालिनी गौर ने 77.4%, वंदना कश्यप ने 77.2 %, एंजेल मिश्रा ने 76.8 %, आलोक राय ने 76.4 और सांवली वर्मा ने 76% अंक हासिल किए हैं।
