

- कार्यक्रम की शुरुवात ज्ञान की आराध्य देवी माँ सरस्वती देवी के छायाचित्र के समक्ष पूजन,वंदन गान कर किया गया तत्पश्चात सभी मंचासिन अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
बिलासपुर , 30 अप्रैल 2025,campussamachar.com, संकुल केंद्र सिंघरी में गत दिवस 29 अप्रेल को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य केंद्र बिंदु धन सिंह रजवाड़े सेवानिवृत्त प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरवीडीह, रतन लाल सरोवर प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सिंघरी,श्रीमती रेखा सिंह खैरवार प्रधान पाठक भदौरियाखार रहे।

यह कार्यक्रम मुख्य अभ्यागत श्रीमती दीप्ति गुप्ता सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा रही. साथ ही संकुल प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पतांगों नोन्हा मैम संकुल सिंघरी, देवेंद्र कुमार सोनी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल मदनपुर,श्रीमती विनीता मिश्रा मैम बी ई ओ कार्यालय,श्रीमती किरण वर्मा व्याख्याता हाई स्कूल सिंघरी,शासकीय संजय यादव,संकुल समन्वयक भरारी, मधुसूदन दुबे संकुल समन्वयक गोंदईया, संतोष कुमार पात्रे संकुल समन्वयक सिंघरी, डॉ. आदित्य पाण्डेय प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मदनपुर,डॉ. हीना पाठक प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघरी,श्रीमती हेमलता चौहान प्रभारी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भरवीडीह, राजेश माथुर प्रधान पाठक कोलिहाभाठा, शरद मधुकर प्रधान पाठक भरवीडीह,श्रीमती ममता यादव प्रधान पाठक आवासपारा मदनपुर,श्रीमती रामकुमारी श्रीवास्तव प्रधान पाठक मदनपुर और समस्त शिक्षकगण, सहयोगी कर्मचारी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुवात ज्ञान की आराध्य देवी माँ सरस्वती देवी के छायाचित्र के समक्ष पूजन,वंदन गान कर किया गया तत्पश्चात सभी मंचासिन अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

स्वागत अभिभाषण संतोष कुमार पात्रे संकुल समन्वयक सिंघरी के द्वारा किया गया साथ ही सेवानिवृत हुए प्रधान पाठक श्री धन सिंह रजवाड़े जी के संक्षिप्त जीवन परिचय का पाठन किया गया तत्पश्चात श्री रतन लाल सरोवर जी के द्वारा उद्बोधन और विदाई गीत प्रस्तुत किया गया इसी तारतम्य में श्री राजेंद्र कुमार द्वारा आल्हा तर्ज में आदरणीय श्री धन सिंह रजवाड़े जी के शिक्षकीय,सामाजिक,पारिवारिक,कृषि कार्यों का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ी गीत शाब्दिक अर्थ सहित प्रस्तुत किए.

श्रीमती कामोदिनी गौरहा मैम द्वारा अत्यंत मार्मिक विदाई गीत प्रस्तुत किया गया जिससे उपस्थित जनों के आंख भर आए तदानुपरांत श्री धन सिंह राजवाड़े जी के द्वारा अभिभाषण दिया गया जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षकीय एक ऐसा पेशा है जो विभिन्न विभागों का जन्मदाता है साथ ही एक शिक्षक रहते हुए विभिन्न नवाचार कर सकता है ,इस पेशा में हम एक संतुष्ट जीवन ईमानदारी के साथ बजट बनाकर जी सकते हैं साथ ही हम अनगिनत विद्यार्थियों के भविष्य को गढ़ने वाले हैं,आठ घंटे के कार्य के अलावा अपने पारिवारिक,सामाजिक कार्यों हेतु भी सोलह घंटे मिलते हैं अतः पूर्ण ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।

इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम धन सिंह रजवाड़े जी सेवानिवृत प्रधान पाठक को पुष्पहार ,पुष्प गुच्छ,प्रतीक चिन्ह स्वरूप मोमेंटो, श्रीफल, शॉल, सफारी शूट देकर सम्मानित किया गया तदोपरांत श्री रतन लाल सरोवर एवं श्रीमती रेखा सिंह खैरवार जी को पुष्पहार,पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह स्वरूप मोमेंटो,श्रीफल, शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा उदबोधन किया गया.
अंत में श्रीमती दीप्ति गुप्ता ,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा द्वारा शिक्षकीय पेशे से संबंधित गुणों का बखान किया साथ ही विभिन्न नवाचार कर अपनी व्यक्तिगत छवि बनाने की बात कही ।

कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार से किया गया। इस कार्यक्रम की समापन की घोषणा एवं आभार प्रदर्शन संकुल प्रभारी श्रीमती पतांगों नोन्हा मैम द्वारा किया गया।
