

- राष्ट्रीय पाठशाला में गायत्री महायज्ञ कर 22 अप्रैल 2025 को 27 निर्दोष पर्यटकों को पुयात्माओ की सद्गति हेतु प्रार्थना करते हुए भटके हुए आंतकवादियो को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की गई .
बिलासपुर , 27 अप्रेल , campussamachar.com, पहलगांव ( Pahalgam Terror Attack) में आंतकवादियों द्वारा धर्म पूछ कर हत्या करने की दुर्दांत घटना से आहत होकर प्राकृतिक चिकित्सा व योग संस्थान के ललित अग्रवाल, निशा अग्रवाल, विजय चावड़ा, के पी गुप्ता, अरुण अग्रवाल, अशोक दीक्षित व द्वारिका प्रसाद सहित अनेको सदस्यों ने आज अमावस्या की पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय पाठशाला में गायत्री महायज्ञ कर 22 अप्रैल 2025 को 27 निर्दोष पर्यटकों को पुयात्माओ की सद्गति हेतु प्रार्थना करते हुए भटके हुए आंतकवादियो को कठोर से कठोर सजा देने की मांग करते हुए विधर्मियो को हिंसा का रास्ता छोड़कर वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को अंगीकार करते हुऐ स्वधर्म में वापस आने की प्रार्थना की।
अंत मे सभी श्रद्धालुओं ने वैश्विक शांति हेतु सभी को सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत् के मूल मंत्र को अपनाते हुए मूलधारा में वापस आने की मांग करते हुए अरुण अग्रवाल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देते हुए सरकार के सभी कदमो का तन मन धन से सहयोग करने का प्रण लिया गया।
