
पिछले साल यूपी बोर्ड ने अपने नतीजे 20 अप्रैल को घोषित किए थे, लेकिन इस बार इसमें पांच दिन की देरी हुई है.
लखनऊ / प्रयागराज 25 अप्रैल,campussamachar.com, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिया है. यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने आज दोपहर यूपी बोर्ड के मुख्यालय, प्रयागराज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस घोषित किए . इस अवसर पर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने परिणामों की जानकारी दी .यूपी बोर्ड परीक्षा की 10वीं में 90.11% स्टूडेंट्स और 12वीं में 81.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
हाईस्कूल में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% लाकर टॉप किया है, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रयाराज की महक जायसवाल ने 97.20% लाकर टॉप किया है. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट, कुल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जिला-वार परिणामों के आंकड़े भी जारी किए. पिछले साल यूपी बोर्ड ने अपने नतीजे 20 अप्रैल को घोषित किए थे, लेकिन इस बार इसमें पांच दिन की देरी हुई है.
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं . . इसके अलावा, upresults.nic.in और Aajtak.in पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं, जहां छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा.
बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस साल 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच हुई थीं. इन परीक्षाओं में करीब 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. परीक्षा के बाद, 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन किया गया. इस दौरान नकल रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए गए थे, जिसमें सीसीटीवी निगरानी और एसटीएफ की तैनाती शामिल थी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के लिए अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
न दें कि यूपी बोर्ड ने अभी तक टॉप टेन छात्रों की पूरी सूची आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है, लेकिन यश प्रताप सिंह और महक जैस्वाल को क्रमशः 10वीं और 12वीं के टॉपर के रूप में घोषित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जा सकते हैं ।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक
https://upmsp.edu.in/
इण्टरमीडिएट परीक्षाफल
इण्टरमीडिएट परीक्षा के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 है।
2512576 संस्थागत् 85984 व्यक्तिगत् कुल 2598560 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए
सम्मिलित परीक्षार्थियों में 1387263 बालक तथा 1211297 बालिकायें हैं।
2038884 संस्थागत् 69890 व्यक्तिगत् कुल 2108774 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।
> संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 तथा व्यक्तिगत् परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत
81.28 है।
कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 1062616 बालक तथा 1046158 बालिकायें हैं।
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37 है।
सम्पूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 9.77 अधिक है
संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 0.13 कम है।
इण्टरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 56,066 परीक्षकों द्वारा सम्पन्न किया गया।
इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षायें दिनांक 01 फरवरी, 2025 से 21 फरवरी, 2025 के मध्य दो चरणों में कुल 18,964 परीक्षकों द्वारा सम्पादित करायी गयी।
हाईस्कूल परीक्षाफल
हाईस्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 है।
2536104 संस्थागत्, 9711 व्यक्तिगत् कुल 2545815 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
सम्मिलित परीक्षार्थियों में 1327024 बालक तथा 1218791 बालिकायें हैं।
2287431 संस्थागत् 6691 व्यक्तिगत् कुल 2294122 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।
संस्थागत् परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.19 तथा व्यक्तिगत् परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.9 है।
कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 1149984 बालक तथा 1144138 बालिकायें हैं।
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87 है।
सम्पूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 7.21 अधिक है।
संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत 21.29 अधिक है।
