
बिलासपुर , 25 अप्रेल , campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां संकुल केन्द्र सेमरताल विकास खंड बिल्हा जिला बिलासपुर में पृथ्वी दिवस पर बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया .
इस प्रियोगिता में बच्चों ने बताया कि पृथ्वी को कैसे सुंदर बनाएं और अधिक से अधिक पेड़ लगाए और जल सुरक्षित करें अपने आसपास को कैसे साफ सुथरा रखें ? इस सुंदर प्रतियोगिता में बच्चे बहुत ही उत्साहित रूप से भाग लिए। इस अवसर पर राजेश कुमार अनंत प्रधान पाठक एवं सफाई कर्मचारी रोहित कुमार खरे, श्रीमती अनिसा नूर उपस्थित रहे.
