
लखनऊ..स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं जिला संस्था के संरक्षक डॉ. आरपी मिश्र एवं अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

शिविर प्रभारी इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर के अन्तिम दिन प्रशिक्षण में उत्तीर्ण 20 स्काउट मास्टर को एलओसी स्काउट मंगली प्रसाद द्वारा तथा 32 गाइड कैप्टन को एलओसी गाइड अनीशा तनवीर द्वारा दीक्षा दी गई। इसके पश्चात प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं जिला संस्था के संस्क्षक डॉ आरपी मिश्र की उपस्थिति मेंं खुला अधिवेशन हुआ जिसमें स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन ने विभिन्न प्रकार को प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा को शान्त किया।

शिविर प्रभारी इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर समापन की पूर्व संध्या पर ग्रैन्ड कैम्प फायर हुआ। जिसमें जिला संस्था के अध्यक्ष/जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमर कान्त सिंह तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ आरपी मिश्र प्रादेशिक उपाध्यक्ष ने स्काउट और गाइड की टोलियों द्वारा तैयार टेन्ट का निरीक्षण किया और उसके पश्चात आग प्रज्जवलित कर ग्रैण्ड कैम्प फायर का उदघाटन किया। इसके पश्चात स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन की टोलियों द्वारा सामूहिक गीत, लोक गीत और नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर एलओसी स्काउट मंगली प्रसाद, सहायक के लिए सतोष कुमार सिंह एलटी, सबोध कुमार एएलटी तथा एसओसी गाइड अनीशा तनवीर, मीता श्रीवातस्व, रीता मौर्या डीओसी गाइड मधु हसंपाल, रेनू कनौजिया, अर्चना, डॉ. महेन्द्र कुमार तिवारी, सत्य शंकर मिश्र डॉ पीके पंत, डीओसी स्काउट विश्वजीत सिंह, आईटी प्रभारी अनुराग मिश्र ने आदि उपस्थित थे।

