
- एक शिक्षकीय और दो शिक्षकीय शालाओं में अविलंब शिक्षकों की व्यवस्था किया जावे. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की बहुत कमी है कमी को दूर किया जावे
रायपुर , 22 अप्रैल 2025, campussamachar.com, छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक सी के महिलांगें ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ के समस्त शासकीय प्राथमिक शाला और मिडिल स्कूलों में एक-एक कंप्यूटर और एक कंप्यूटर ऑपरेटर अंशकालिन का पद स्वीकृत करते हुए प्रत्येक शाला में नियुक्त किया जावे ताकि प्रधान पाठक और शिक्षकों को बाबू गिरी ना करना पड़े और बच्चों की पढ़ाई लिखाई में पूरा ध्यान दिया जा सके और शिक्षा में गुणवत्ता लाया जा सके .
सी के महिलांगें का कहना है कि आज के समय में सभी शाला के प्रधान पाठक और कक्षा शिक्षकों की पढ़ाई लिखाई छोड़कर बाबू गिरी करने और विभिन्न प्रकार के बेगारी कार्यों में ड्यूटी लगा दिया जाता है जिससे बच्चों के अध्ययन अध्यापन प्रभावित होता है इस कारण छत्तीसगढ़ के समस्त शासकीय प्राथमिक शाला और मिडिल स्कूल में एक एक कंप्यूटर के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर दिया जावे जो प्रतिदिन बच्चों की उपस्थिति, मध्यान भोजन की जानकारी , बच्चों की छात्रवृत्ति बच्चों का पंजीयन आदि अन्य कार्य ऑनलाइन कार्य आसानी से संपादित होता रहे और शिक्षक अपना मूल कार्य अध्ययन अध्यापन का कार्य गुणवत्ता के साथ पढ़ाई करने में समय कक्षा में दे सकें ,
सी के महिलांगें ने कहा ऐसा करने से पूरे प्रदेश की शिक्षा का स्तर में सुधार किया जा सके इस और शिक्षा विभाग को और शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का ध्यान दिया जाना चाहिए, जिससे शिक्षकों की और प्राथमिक शाला में कक्षा वार शिक्षक और मिडिल स्कूल में विषय वार शिक्षक अनिवार्य रूप से शिक्षक की व्यवस्था किया जावे . साथ ही एक शिक्षकीय और दो शिक्षकीय शालाओं में अविलंब शिक्षकों की व्यवस्था किया जावे. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की बहुत कमी है कमी को दूर किया जावे .
