

- प्रख्यात विद्वान प्रोफेसर कर्ण ने समाज में व्याप्त तरह-तरह की चुनौतियों का जिक्र करते हुए सामाजिक चिंतकों और मीडिया से जुड़े लोगों का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर और निर्भीकता के साथ एक-एक करके चुनौतियों का सामना करें.
पटना , 22 अप्रैल 2025, campussamachar.com, नव नालंदा महाविहार के अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण (Prof. Vijay Kumar Karn) ने देश की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें हल करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है. उन्होंने (Prof. Vijay Kumar Karn) कहा कि आज मीडिया के हर पहलू को देखने की जरूरत है और वर्तमान समय में मीडिया समूह बड़ी निर्भीकता और साहस के साथ सच लिख रहे हैं . उन्होंने कहा कि यह भी संभव है कि सच लिखने के कई तरह के जोखिम होते हैं लेकिन देश के लिए समर्पित रहने वाले लोगों के लिए जोखिम उठाते हुए राष्ट्र हित में कार्य करना बहुत महत्वपूर्ण होता है.
प्रोफेसर कर्ण (Prof. Vijay Kumar Karn) जागरण मीडिया द्वारा बिहार जागरण यात्रा के नालंदा पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे बिहार के विभिन्न स्थानों से होते हुए यह यात्रा सोमवार को प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के निकट पहुंची और वहां बड़ी संख्या में एकत्रित मीडिया समूह स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को प्रोफेसर विजय कर्ण ने संबोधित किया. प्रख्यात विद्वान प्रोफेसर कर्ण (Prof. Vijay Kumar Karn) ने समाज में व्याप्त तरह-तरह की चुनौतियों का जिक्र करते हुए सामाजिक चिंतकों और मीडिया से जुड़े लोगों का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर और निर्भीकता के साथ एक-एक करके चुनौतियों का सामना करें और सामाजिक बुराइयों , भ्रष्टाचार सहित देश के घातक तत्वों के खिलाफ मजबूत मुहिम शुरू करें .
उन्होंने (Prof. Vijay Kumar Karn) इस यात्रा के आयोजकों और साथ देने वाले सभी सुधी जनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बिहार के उत्थान की लड़ाई है और सभी लोगों को एकजुट होकर बिहार के विकास और प्रगति के लिए आगे आने की जरूरत है. इस कार्यक्रम में बिहार जागरण यात्रा के संयोजक मीडिया संस्थान परिवार के विभिन्न पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार, स्थानीय ब्यूरो चीफ और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे.
