
बिलासपुर , 21 अप्रैल 2025, campussamachar.com छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर के द्वारा समर कैंप और अनुशासन तिहार का विरोध किया जा रहा है. संगठन का कहना है कि अभी शादी – विवाह का सीजन चल रहा है और हर परिवार में शादी विवाह हो रहा है . साल भर में इस अवकाश पर ही शादी विवाह संपन्न होता है , जिस पर ग्रहण लग गया है. इतना ही नहीं शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित वार्षिक कैलेंडर को भी अनदेखा किया जा रहा है .
सी के महिलांगे प्रधान पाठक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश संरक्षक छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस भीषण गर्मी में जहां 42 डिग्री गर्मी चल रही है, इस स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में बिजली – पंखे का अभाव रहता है और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की भयंकर कटौती हो रही है ऐसी स्थिति में हर स्कूलों को समर कैंप और अनुशासन तिहार के नाम पर बच्चों को स्कूल में बुलाना बहुत ही कठिन कार्य है. इस भीषण गर्मी की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में पानी की भीषण किल्लत हो रही है ऐसी स्थिति में स्कूल खोलने सही नहीं है बच्चों के स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा असर पड़ेगा.
यह भी देखें
उन्होंने समर कैंप और सुशासन तिहार के नाम पर ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती करने का विरोध करते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में जारी आदेश को बिना किसी देरी के निरस्त किया जाय.
