

- विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
लखनऊ , 21 अप्रैल 2025, campussamachar.com, अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा सांस्कृतिक क्लब द्वारा बीएसएनवी पीजी कॉलेज ( Bsnv PG college lucknow) में आज 21 अप्रैल 2025 को अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा सांस्कृतिक क्लब द्वारा एक फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे अंग्रेज़ी विभाग में आरंभ हुआ।
#Bsnv PG college lucknow news : प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृतियों और पर्यावरणीय विषयों पर अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान नेहा प्रजापति एवं अमर सिंह को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान अशरफ़ : परी तथा सूरज कुमार एवं रिमझिम जायसवाल को प्राप्त हुआ। तृतीय स्थान हिमानी को प्राप्त हुआ। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
