
- राजाज्ञा के बावजूद भी नहीं हुआ शिक्षकों का नियमित वेतन भुगतान- पांडेय गुट
लखनऊ , 18 अप्रैल , campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने शासन के स्पष्ट आदेश के बाद भी अभी तक प्रदेश के कतिपय जनपदों के एडेड स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारियो को माह मार्च का नियमित वेतन भुगतान नही होने पर गहरा असंतोष एवं रोष व्यक्त किया है। साथ ही इस मामले मे उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने की माँग की है।
संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शासन ने 31 मार्च को ही राजाज्ञा निर्गत कर सभी विभागों के विभाग अध्यक्षों को बजट की प्रत्याशा मे मार्च माह के नियमित वेतन भुगतान करने के स्पष्ट आदेश जारी कर दिया गया था। आदेश के बाद भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में वेतन भुगतान नही किये जाने की शिकायतें आज तक मिल रही है। यह स्थिति अत्यंत ही उपेक्षात्मक रवैये को स्पष्ट करता है। शिक्षक नेताओ ने अब तक वेतन जैसे मुद्दे पर इस प्रकार की रवैये को गंभीरता से लेते हुए शासन का ध्यान आकर्षित किया है और तत्काल मामले पर अविलंब कार्यवाही कर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की माँग की है।
