- रामप्रका
श केशरवानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष, सहकार भारती छत्तीसगढ़, और घनश्याम तिवारी, प्रदेश संयोजक, पैक्स प्रकोष्ठ, सहकार भारती छत्तीसगढ़ ने इस परियोजना का स्वागत किया है.
रायपुर , 12 अप्रैल , केंद्र सरकार ने 4 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ में खरसिया से नया रायपुर होते हुए दुर्ग तक प्रस्तावित नई रेल लाइन को स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना पर 8,741 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी और यह छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, ग्रामीण और प्रशासनिक इलाकों को एक साथ जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
इस रेल लाइन में कुल 25 स्टेशन शामिल हैं—खरसिया, सक्कर्रा, कंचनपुर, जयजैपुर, मालदा कलां, बिर्रा, मिसदा, सियोनी नारायणपुर, तानौद, ससाहा, खारचा, बलौदा बाजार, रिसदा, चूचुरंगपुर, देवरीसारदा, पचरी, सियोनी बेलदार, भानसूली, नया रायपुर, न्यू केन्द्री (निर्माणाधीन), सारखी, बथेन, गोंडपेंड्री, पवारा और दुर्ग। ये स्टेशन प्रदेश के अनेक इलाकों को सीधे जोड़ते हुए समग्र क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देंगे।
इस परियोजना से सक्ति जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर जैसे जिले सबसे अधिक लाभान्वित होंगे, जहां से यह रेलमार्ग सीधे होकर गुजरेगा। साथ ही बिलासपुर जैसे समीपवर्ती जिले को भी अप्रत्यक्ष रूप से इसका बड़ा लाभ मिलेगा, क्योंकि इन क्षेत्रों में यातायात, व्यापार और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। यह रेलमार्ग औद्योगिक इकाइयों, कृषि उपज, और मानव संसाधन को जोड़ने में सहायक होगा।
रामप्रकाश केशरवानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष, सहकार भारती छत्तीसगढ़, और घनश्याम तिवारी, प्रदेश संयोजक, पैक्स प्रकोष्ठ, सहकार भारती छत्तीसगढ़ ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि “जैजैपुर, बिर्रा, शिवरीनारायण, ससहा और बलौदा बाजार जैसे क्षेत्रों को अब सीधे रेल कनेक्शन का लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर, व्यापार को गति और यात्रियों को सरल आवागमन की सुविधा मिलेगी।”
दोनों सहकार कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi Prime Minister of India) और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक ठोस कदम है। इससे प्रदेश के कई पिछड़े इलाकों को रेल विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
