अपर शिक्षा निदेशक ने शेष बचे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन का लाभ स्वीकृत किए जाने का दिया आश्वासन।
लखनऊ , 12 अप्रैल , campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र के नेतृत्व में महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, लखनऊ के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चंद्र, सदस्य, राज्य परिषद विश्वजीत सिंह, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक सहित 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 11 अप्रैल, 2025 को सायं अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेंद्र कुमार तिवारी से पार्क रोड स्थित शिक्षा निदेशक (मा.) के शिविर कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और लखनऊ के शेष बचे 66 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी पुरानी पेंशन से आच्छादित किए जाने की मांग की। नेताओं का कहना है कि 28 मार्च, 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर चयनित और 01 अप्रैल, 2005 के पश्चात कार्यभार ग्रहण करने वाले लखनऊ जनपद के शेष बचे 66 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी पुरानी पेंशन ( Old pension schem) मिलनी चाहिए .
अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेंद्र कुमार तिवारी ने संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र के नेतृत्व में आये नेताओं से ज्ञापन प्राप्त कर शेष बचे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी शीघ्र ही पुरानी पेंशन का लाभ स्वीकृत किए जाने का आश्वासन दिया।
