
- शिक्षक नेताओं ने कहा कि उच्चतर शिक्षा आयोग के सदस्य एवं बाद में अध्यक्ष रहे, डा जमाल हैदर हंसमुख मिलनसार एवं बेहद ईमानदार थे.
लखनऊ , 11 अप्रैल , campussamachar.com, उच्चतर शिक्षा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और शिया महाविद्यालय, लखनऊ में रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष, प्रो (डा) जमाल हैदर जैदी साहब का आज भोर में इंतकाल हो गया है. लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( लुआक्टा ) के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनोज पाण्डेय और महामंत्री प्रोफ़ेसर अंशु केडिया ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि डा जमाल साहब का निधन लुआक्टा के लिए एक अपूरणीय क्षति है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दारुण दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है.
लुआक्टा नेताओं ने बताया डा जमाल साहब हमेशा शिक्षक साथियो के हितो के लिए तत्पर रहते थे, प्रदेश के शिक्षकों को छ्ठे वेतनमान को दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही, उन्होंने तत्कालीन प्रदेश संगठन की वार्ता मुख्यमंत्री सहित सरकार के बड़े नेताओ से कराई, मान्यवर कांशीराम साहब के साथ बहुजन मिशन पर कार्य किया, एवं उनके अतिनिकट थे, उच्चतर शिक्षा आयोग के सदस्य एवं बाद में अध्यक्ष रहे डा जमाल हैदर, हंसमुख मिलनसार एवं बेहद ईमानदार थे। लुआक्टा के अलावा विभिन्न ससंगठनों, शिक्षकों ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है .
